औरैया: देवकली से जल चढ़ाकर लौट रहे 16 वर्षीय कांवड़िया की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल, बिजली के खंभे से टकराया
सावन में जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़ियों की बाइक सोमवार सुबह करीब छह बजे सड़क हादसे का शिकार हो गई। बिरिया भट्ठा के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 16 वर्षीय कांवड़िया अभिरुद्ध प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह और सीओ सदर शैलेंद्र सिंह मौके पर प