कोलायत: कोलायत थाना क्षेत्र के झझू गांव के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोलायत थाना क्षेत्र के झझू गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।