बहराइच: लीलापुरवा गांव में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलापुरवा गांव के रहने वाले व्यक्ति को विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारा पीटा था। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसका आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।