मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
Mauganj, Rewa | Feb 10, 2026 मऊगंज बाईपास भाजपा कार्यालय के पास आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कौआढान निवासी योगेश कुमार गौतम उम्र 25 वर्ष अपने साथियों के साथ कार से रीवा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 17 जी 4202 के चालक ने कार को ठोकर मार दिया।