कासगंज: कासगंज में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए व्यापारी रोहतास ने दिया आवेदन
कासगंज में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में व्यापारी रोहतास यादव ने अपना आवेदन मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश चंद्र गौड़ को सोरो गेट स्थित श्री परशुराम जी ज्वैलर्स पर सौंपा। इस दौरान समाजसेवी मनोज पांडे उनके प्रस्तावक और व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता अनुमोदक के रूप में उपस्थित रहे।