राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर दौराना पाडरखेड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मारी, दो घायल, एक गंभीर
Raghogarh, Guna | Apr 25, 2026 राघोगढ़ तहसील के नेशनल हाईवे 46 पर दौराना और पाडरखेड़ी गांव के बीच 24 25 अप्रैल रात अज्ञात वाहन में गुना से ब्यावर की तरफ जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। 25 अप्रैल को सामने आए वायरल वीडियो में ऑटो में बैठे दोनों लोग घायल हो गए। जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस पहुंची। घायल को हाईवे एंबुलेंस से चला अस्पताल पहुंचाया।