लोहरदगा: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को बताया 'ठगुआ सरकार', कहा- 6 साल में एक भी भर्ती नहीं हुई
झारखंड के पूर्व सीएम, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार सुबह 11 बजे लोहरदगा परिषद भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। चुनाव के समय किए गए अधिकांश वादे आज तक लागू नहीं हुए।