ग्राम पंचायत बढ़ार के पोषक ग्राम सेमिकोल में एक सामाजिक पहल के तहत वृद्ध महिलाओं को बुधवार को चार बजे निशुल्क साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढ़ार के सरपंच गंगाराम मरावी, पवन सिंह उइके, सभी पंचगण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को साडिय़ां प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।