पीरटांड: कोरिया दलित बस्ती मुद्दे पर भाकपा माले का धरना, पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
मधुबन स्थित कोरिया के दलित बस्ती को उजाड़ने के प्रयास का आरोप लगाकर भाकपा माले के बैनर तले गुरुवार को 4 बजे तक पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया गया। यहां धरना समाप्त कराने अंचल अधिकारी हृषिकेस मरांडी आगे आए। जिसके बाद माले नेताओं ने अपनी मांगो का लिखित ज्ञापन उन्हें सौंपा।