चंदवारा: सरकारी पैसे से पत्थर बने सीमेंट से सड़क का निर्माण, अभियंता और संवेदक पर मिलीभगत का आरोप
चंदवारा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के नाम पर चंदवारा प्रखंड के थाम-पुरनाडीह मार्ग पर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रही चार किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की ऐसी धज्जियां उड़ाई गई हैं कि एक तरफ ढलाई हो रही है और दूसरी तरफ सड़क उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो रही है।