राजद विधायक राहुल कुमार ने बिहार विधानसभा में विशिष्ट शिक्षकों के वेतन वृद्धि का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। विधायक ने कहा कि शिक्षकों को उनके कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए।