डीग: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत डीग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन से भरा हाईवा ट्रक किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन पृथ्वी” के तहत पुलिस थाना कोतवाली डीग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री (गिट्टी) से भरा एक हाईवा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।