बारा: गींज नहर पुलिया के पास चोरी की टाटा पंच कार के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना बारा पुलिस टीम द्वारा गींज नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त सीताराम सिकरवार पुत्र रामवीर सिंह सिकरवार निवासी बसई खेरागढ़ जनपद आगरा का रहने वाला है,जिसको आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के कब्जे से चोरी की टाटा पंच कार बरामद किया गया है,अभियुक्त के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई।