बारा: भीटा के दो दिवसीय यम द्वितीया मेले के समापन पर एसीपी कौंधियारा ने मेला क्षेत्र का किया भ्रमण
प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में भाई दूज पर्व के साथ दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है,आज रविवार को दो दिवसीय मेले का समापन हो गया, तथा मेले के समापन के दौरान एसीपी कौंधियारा विवेक यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण किया गया,इस दौरान घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।