बारा: भीटा स्थित यमद्वितीया के मेले के समापन के बाद तीसरे दिन भी उमड़ी लोगों की भारी भीड़
घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में भाई दूज पर्व के साथ दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है,जबकि इस वर्ष भाई दूज का पर्व बीते शनिवार तथा कल रविवार को दो दिन मनाया गया,ऐसे में यम द्वितीया का मेला आज सोमवार को तीसरे दिन भी लगा हुआ है,आज सोमवार को मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई है,तथा रंग बिरंगी दुकान व झूले आदि आकर्षण का केंद्र बने हैं।