बारा: सुजावन देवघाट पर भाई दूज के दिन व्यवस्थाएं ना होने से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी, कई लोग गिरकर चोटिल हुए
प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के सुजावन देवघाट पर आज रविवार को भाई दूज पर्व के दौरान दूर-दूर से आकर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई है, जबकि व्यवस्थाएं ना होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा,तथा घाट पर कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरने के कारण कई श्रद्धालु गिरकर चोटिल हुए हैं,जिसका वीडियो भी सामने आया है।