बारा: भीटा के 2 दिवसीय यम द्वितीया मेले में लोगों की लगी भीड़, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में भाई दूज के दिन से दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है,जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं आज रविवार को शाम तक मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिली है,ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए,जबकि बीते कल शनिवार को DCP यमुनानगर द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया था।