बेंगाबाद: विशेष प्रमंडल के अभियंताओं की टीम ने गांडेय-जामताड़ा सीमा पर बने पुल का जायजा लिया
विशेष प्रमंडल के सहायक तथा कनीय अभियंताओं की एक टीम ने गुरुवार को 12 बजे गांडेय प्रखंड के बाघाडीह पहुंचकर वहां गिरिडीह और जामताड़ा की सीमा पर बने पुल तथा एप्रोच रोड का जायजा लिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव भी मौजूद रहे।