रसूलाबाद: कंधिया गांव के समीप फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के कंधिया निवासी लालजीत उर्फ प्रहलाद पुत्र रामस्वरूप ने घर से कुछ दूरी पर स्थित मो.साबिर के खेत पर रखे माचे में गमछे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया असालतगंज चौकी प्रभारी केशव देव ने बताया कि पंचायतनामा की कार्यवाही करके शव पीएम कराने भेजा गया है