कटनी नगर: तेज रफ्तार 18 चका ट्रक ने पिकप को पीछे से मारी टक्कर चालक घायल, कुठला के बड़ेरा मोड़ की घटना
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत बडेरा मोड़ पर आज मंगलवार दोपहर 1:40 पर एक 18 चक कोयला लोड ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी इस घटना में पिकअप सवार चालक धर्मेंद्र यादव घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां घायल का इलाज जारी है। वहीं पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।