शाहपुर: केली गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की हुई मौत
Shahpur, Betul | Apr 19, 2024 केली गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। चोपना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केली गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ रहे राजेश भलावी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई ।