सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक बेचने की फिराक में निकले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।