मदनपुर: सहजपुर पहाड़ पर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 4000 लीटर जावा महुआ घोल किया नष्ट
मदनपुर प्रखंड के आजन थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहजपुर पहाड़ के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार किए जा रहे जावा महुआ घोल को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार