गुमला: रक्तदान महादान: मारवाड़ी संघ के शिविर में जुटे रक्तवीर, 45 यूनिट रक्त संग्रह, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
Gumla, Gumla | Jun 14, 2026 सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए गुमला मारवाड़ी संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 45 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।