चायल: चायल सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, कमिश्नर व आईजी भी पहुंचे
कौशाम्बी। चायल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को प्रयागराज कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।