कांके: लोक भवन में राज्यपाल ने "अमृतलाल नागर : भारतीय धर्म और संस्कृति" पुस्तक का किया लोकार्पण
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2026 लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे "अमृतलाल नागर : भारतीय धर्म और संस्कृति" पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म, संस्कृति और जीवन-मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे शोधपरक ग्रंथों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पुस्तक की लेखिका डॉ. समीक्षा मिश्र को बधाई दी।