परसवाड़ा: कुलपा कावेली में कुएं में मिला दिव्यांग युवक का शव, बाल्टी गिरने पर चला पता, युवक घर से लापता था
जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनेवानी चौकी क्षेत्र के ग्राम कुलपा कावेली में एक दिव्यांग युवक का शव कुंए में मिला। मृतक की पहचान दिनेश पिता लक्ष्मण उईके 26 वर्ष के रूप में हुई है, जो शुक्रवार सुबह से घर से लापता था। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनो के अनुसार घर से करीब 500 मीटर दूर है कुआं।