मदनपुर: पुरन बिगहा में आग पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, 5-5 डिसमिल जमीन पर बनेगा पक्का घर, मंत्री मांझी ने दिए सख्त निर्देश
मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत के पुरन बिगहा में आगलगी घटना के पीड़ितों को पांच पांच डिसमिल जमीन बासगीत पर्चा देकर आवास निर्माण कराने, बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राथमिक विद्यालय खोलवाने, रोड, बिजली और पानी के लिए तीन चापाकल गडवाने के साथ ही सामुदायिक रसोई व्यवस्था कराने का निर्देश केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को डीएम को दिया है।