देहरादून: 16 करोड़ से बनेगा नंदा की चौकी पुल, टेंडर किए गए आमंत्रित; जल्द यातायात बहाल होने की उम्मीद
देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में पांवटा साहिब राजमार्ग का पुल 15 सितंबर की मध्य रात्रि को हुई अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद अब पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करने की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इसके सुधार के कार्य के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं।