जगदलपुर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को माड़िया चौक से गिरफ्तार किया गया, अमित शाह को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे
रविवार को दोपहर 3 बजे जगदलपुर के माड़िया चौक में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जो बस्तर के जनहित के मुद्दों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाया गया जहां उन्हें नजरबंद किया गया।