कसडोल: नगर में नवरात्रि पर्व के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया
शोभायात्रा में अलग-अलग प्रकार की आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दुर्गा विसर्जन के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। विभिन्न समितियों द्वारा अपनी-अपनी झांकियों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।