रामगढ़: रामगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़ा देने की उठाई मांग
Ramgarh, Alwar | Jun 1, 2026 भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी तहसील कमेटी रामगढ़ ने सीपीआई सचिव शिम्भू सोनी के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 1 बजे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आम जनता,मजदूरों, किसानों और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।