श्रीडूंगरगढ़: गिरफ्तारी से नाराज किसानों ने श्रीडूंगरगढ थाने का किया घेराव
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलवां में टाटा पावर की बिजली लाइन के कार्य को किसानों ने बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि कई प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। कंपनी प्रतिनिधियों ने नियमानुसार भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन किसान पहले मुआवजा और बाद में काम की मांग पर अड़े रहे। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच