आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वजीरगंज एवं मानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान वजीरगंज डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।