सरधना: मोहल्ला इस्लामाबाद में बंद मकान में जेवर और नकदी की चोरी की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप
सरधना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में बंद मकान में सोने चांदी के जेवर और लाखों रुपए की नगदी चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में कस्बा चौकी चार्ज ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी