गांव एचवाड़ा में विकास की नई मिसाल
पूर्व सैनिक और गांव एचवाड़ा के सरपंच मान सिंह ने गांव में कई सराहनीय विकास कार्य करवाए हैं।
सरपंच मान सिंह ने कहा कि एक फौजी के लिए देश सेवा के बाद गांव की सेवा सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो विकास कार्य हुए हैं, वो तो शुरुआत है।
“गांव के लोगों का आशीर्वाद और सहयोग इसी तरह बना रहा तो जो भी काम रह गए हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा और गांव में और भी अच्छे-अच्छे विकास कार्य करवाए जाएंगे।” - सरपंच मान सिंह, पूर्व सैनिक
गांववासियों ने भी पूर्व सैनिक सरपंच के कामों की सराहना की है।
#HaryanaVoicePalwal #Palwal #gaonkikhabar #rajshtannews #deeg
Palwal, Palwal | Oct 19, 2026