सांगानेर: राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में सिंडिकेट बैठक से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन
राजस्थान विश्वविद्यालय मे छात्र मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सिंडीकेट बैठक से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलपति सचिवालय का घेराव कर दिया। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने,फीस वृद्धि वापस लेने और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या मे छात्र परिसर में इकट्ठा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया