बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, स्मार्ट मीटर, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शित के कारण छात्रों भाइयों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।