मथुरा: जल्द मिलेगी जाम से निजात, नवागत एसपी ट्रैफिक ने संभाला मोर्चा, जाम की मुख्य वजह बनने वाले को किया गया चिन्हित
मथुरा को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को नवागत एसपी ट्रैफिक और एसपी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों का पैदल भ्रमण किया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उन कारणों को जानना था, जिनकी वजह से शहर में हर दिन घंटों लंबा जाम लगता है।