सबौर: बवरगंज पुलिस ने 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
बवरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306. 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है यह करवाई भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत की गई जिसकी जानकारी आज प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिया