रामनगर: बढनपुर के व्यक्ति ने LPG सिलेंडर दिलाने की फरियाद पर एसडीएम पर थाने भेजने का आरोप लगाया, क्षेत्र में चर्चा का विषय
भतीजी की शादी में एलपीजी सिलेंडर की फरियाद लगाने पर रामनगर एसडीएम पर थाने भेजने का आरोप बढनपुर निवासी शिवमोहन ने लगाया। क्षेत्र में चर्चा का विषय। एसडीएम रामनगर ने बताया की मौके पर लगभग 10 से 15 लोगों की सिलेंडर देने का दबाव बना रही थी। स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही थी। संबंधित परिवार की गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।