इटावा: गांव लुधियानी में 25 वर्षीय युवक का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jun 22, 2026 जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव लुधियानी निवासी 25 वर्षीय राजू उर्फ कन्हैया पुत्र सदन सिंह का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर पंखे से लटका मिला। वह लेंटर डालने वाली मशीन पर काम करता था और घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी चार बहने हैं। जिनमे एक अविवाहित है। मृतक के चाचा छोटे सिंह ने जानकारी दी।