ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कुछ दिनों पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप था कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद पुलिस की जांच में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त श्रीपाल निवासी माफी कुरौली बुधकर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की है।