बाली: फालना में वर्षों से बाहर रह रहे एक परिवार के मकान में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
फालना शहर में एक बंद पड़े मकान के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को सामान बिखरते हुए अंजाम दिया है । फालना थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची है । यह परिवार काफी लंबे समय से फालना से बाहर रहने के कारण इस वारदात में क्या चोरी हुआ है परिजनों के आने के बाद पुलिस घटना को लेकर मामला दर्ज करेगी ।