बाली: बाली में बुजुर्ग से डेढ़ लाख की लूट, रास्ता पूछने के बहाने कार सवार बदमाशों ने डेढ़ तोला सोने का फूल लूटा, मामला दर्ज
Bali, Pali | Sep 29, 2025 बाली में सोमवार दोपहर 3 बजे मोपेड सवार बुजुर्ग से करीब डेढ़ लाख की लूट का मामला सामने आया है। मामला बाली उपखंड क्षेत्र के लालराई मोड़ के पास सोमवार दोपहर का है। बाली थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि कोट बालियान निवासी जोगाराम देवासी (70) के साथ लूट की वारदात हुई है। जोगाराम अपने साथी धन्नाराम देवासी के साथ राडावा में समाज की बैठक में शामिल ।