कुल्लू में 484 पंचायत प्रधान और उपप्रधान ने ली शपथ
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने दिलाई पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ
Kullu Times
खराहल घाटी की ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान बलदेव राज ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर वह अपने पंचायत के विकास की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में पीने के पानी की काफी समस्या है और इस मुद्दे को वह प्रशासन के समक्ष भी रखेंगे। ताकि पंचायत के लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सके।
Kullu, Kullu | Jun 15, 2026