कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, सामाजिक व शैक्षिक दर्शन पर ध्यान देने का आह्वान
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की 199 वें जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं द्वारा उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया.