बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लाहौरी के रहने वाले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, डेढ़ माह पहले हुआ था दुर्घटना
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लाहौरी के रहने वाले हिमांशु उम्र 20 वर्ष पुत्र राजेश कुमार डेढ़ माह पहले कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के रजीपुर मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हो गए थे। जिनका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार की शाम लगभग 4 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।