बहेरी: झूठे केस से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, करीब पांच घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह गांव का है… जहां गुरुवार को अमरजीत यादव नाम का 28 वर्षीय युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया… युवक का आरोप है कि उसे पारिवारिक जमीन विवाद में झूठे केस में फंसाया गया है… इसी से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही न्याय की मांग करता रहा।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई…