हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में टाउन थाने की वीडियो बनाकर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद को भेज रहा था युवक, एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
हनुमानगढ़ टाउन थाने की वीडियो पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी को भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ टाउन में दशहरा मैदान के पास का निवासी है। आरोपी ने आतंकवादी शहजाद भट्टी को टाउन थाने की वीडियो में रायसिंहनगर की वीडियो बनाकर भेजी थी।